लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई

By भाषा | Updated: February 1, 2021 01:25 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 31 जनवरी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गौरतलब है कि दोनों ट्रक ग्रामीणों को लेकर दंतेवाड़ा जा रहे थे जहां उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होना था।

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि यह घटना नकुलनार पुलिस थाना क्षेत्र में सुबह 11 बजे के आसपास हुई।

उन्होंने बताया कि 60 से अधिक ग्रामीण एक ट्रक में सवार थे। ट्रक चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और वह दूसरे ट्रक से जा टकराया। दूसरे ट्रक में भी इतनी ही संख्या में लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतना भीषण था कि लोग ट्रक से दूर जा गिरे।

पुलिस कर्मियों ने घायलों को किरंदुल और बचेली कस्बों के अस्पतालों में भर्ती कराया है।

सरकारी बयान में कहा गया है कि जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है और जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे घायल लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह