लाइव न्यूज़ :

बरेली में गोली लगने से दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 3, 2021 12:50 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश) तीन अक्टूबर बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में लकड़ियां बेचने के लिए घर से निकले दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने रविवार को बताया कि बहेड़ी क्षेत्र के ग्वारी गौंटिया गांव के निवासी राजेश कुमार सिंह (35) और रोहिताश्व कुमार (50) शनिवार को लकड़ी बेचने के लिए बहेड़ी गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर दोनों के परिजन ने रविवार सुबह उनकी तलाश शुरू की।

उन्होंने बताया कि राजेश का शव खगाई नगर गांव के मंदिर में पास मिला, जबकि रोहिताश्व का शव मंदिर के पीछे धान के खेत में पाया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सजवाण ने बताया कि राजेश और रोहिताश्व के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि एक व्यक्ति ने दूसरे को मारने के बाद आत्महत्या कर ली है। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे