लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस से दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 28, 2021 15:03 IST

Open in App

शिमला, 28 मई हिमाचल प्रदेश के एक अस्पताल में ब्लैक फंगस का इलाज करा रहे दो रोगियों की शुक्रवार को मौत हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि अस्पताल में उनका ब्लैक फंगस का इलाज किया जा रहा था और इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

राज ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति हमीरपुर का जबकि दूसरा व्यक्ति सोलन जिले के कसौली का निवासी था।

उन्होंने बताया कि हमीरपुर के निवासी को बृहस्पितवार को जबकि कसौली के रहने वाले व्यक्ति को 22 मई को आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था और दोनों मधुमेह से पीड़ित थे। राज ने बताया कि ब्लैक फंगस से उनका मस्तिष्क प्रभावित हुआ था।

अधिकारियों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस के अब तक छह मामले सामने आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं