लाइव न्यूज़ :

विशाखापत्तनम में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दो बीम गिरने से दो व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: July 6, 2021 21:46 IST

Open in App

विशाखापत्तनम, छह जुलाई विशाखापत्तनम के पास अनाकापल्ली में मंगलवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर निर्माणाधीन एक फ्लाईओवर के कंक्रीट के दो बड़े बीम गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस दुर्घटना में एक तेल टैंकर और एक यात्री कार कुचल गई।

सूत्रों ने बताया कि हादसे में कार के चालक और एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तेल टैंकर का चालक और खलासी घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि कार में सवार कुछ अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के विस्तार के हिस्से के रूप में अनाकापल्ली में शंकर मठ जंक्शन पर अब एक इंटरचेंज रोड निर्माणाधीन है। फ्लाईओवर भी परियोजना का एक हिस्सा है और बीम बिछाने का काम अभी प्रगति पर है।

मंगलवार शाम दो बीम अचानक गिरने से नीचे से गुजर रहा तेल के टैंकर और कार इसकी चपेट में आ गई। दुर्घटना किस वजह से हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका, हालांकि बचाव दल मलबे को हटाने के लिए मौके पर पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह