लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के बूंदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:06 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 19 अक्टूबर राजस्थान के बूंदी जिले में मंगलवार को कोटा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वाहन पर सीमेंट के खंभे, सीमेंट और बालू की बोरियां लदी थी और यह अपराह्न लगभग डेढ बजे अकतासा गांव ओवरब्रिज के समीप पलट गया।

तलेरा पुलिस थाने के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) दुर्गालाल गौतम ने कहा कि कमोलार गांव के देव मीणा (31) और चाडी गांव के राधेश्याम मीणा का शव सीएचसी, तलेरा में पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवारों को सौंप दिया गया।

ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था। घायल की पहचान चाडी गांव के पृथ्वीराज बैरवा (35) के रूप में हुई है, जिसे कोटा के एमबीएस अस्पताल ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल