महाराष्ट्र के जालना में कार कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 13, 2021 14:55 IST2021-02-13T14:55:20+5:302021-02-13T14:55:20+5:30

Two people died after falling in a car well in Jalna, Maharashtra | महाराष्ट्र के जालना में कार कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र के जालना में कार कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत

जालना, 13 फरवरी महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में कार के कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम हुई जब कार बुलढाणा जिले से डेलुगांव राजा की जा रही थी। कार जामवाड़ी के निकट अंधेरे में सड़क की दूसरी ओर मुड़ गई और कुएं में जा गिरी।

उन्होंने कहा कि घटना में कार में सवार पंगरी रोड निवासी शेख अब्दुल मन्नान सगीर (26) और शाहू नगर निवासी अजहर कुरैशी (23) की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि कुआं किनारे तक पानी से भरा हुआ था और शवों को निकालने में बहुत दिक्कत हुई। कार को कुएं से निकालने के लिये क्रेन का इस्तेमाल किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people died after falling in a car well in Jalna, Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे