लाइव न्यूज़ :

मप्र में पैराग्लाइडिंग के दौरान ऊंचाई से जमीन पर गिरने से दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:53 IST

Open in App

खंडवा, (मप्र) 20 जनवरी मध्यप्रदेश में बुधवार को खंडवा जिले के हनुवंतिया पर्यटन स्थल पर पैराग्लाइडिंग के दौरान पैरामोटर से सैकड़ों फुट नीचे जमीन पर गिरने से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के दो कर्मचारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जिले के मूंदी थाने के उप निरीक्षक बीएस मंडलोई ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम छह बजे के आसपास हुई, जब पैरामोटर के दो संचालकों की पैराग्लाइडिंग करने के दौरान आसमान से सैकड़ों फीट ऊंचाई से जमीन पर गिर जाने से मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजस्थान के पाली जिले के बुद्धा मांगलियान निवासी गजपाल सिंह (28) और मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भगोरा गांव के निवासी बालचंद डांगी (32) के मूल निवासी के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद दोनों को मूंदी के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पर्यटन स्थल पर दहशत का वातावरण बन गया।

खंडवा जिला कलेक्टर अनय द्विवेदी ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये हैं । जांच की कमान पुनासा के सब डिविजन मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को सौंपी गयी है ।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख: जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos