लाइव न्यूज़ :

ट्रेन से कटकर दो व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2021 23:10 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा) , 26 दिसम्बर लकड़पुर रेलवे फाटक के समीप शनिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार दोनों की पहचान प्रदीप (28) और अमित कुमार के रूप में हुई है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। प्रदीप फरीदबाद के लड़कपुर और और अमितदिल्ली के अंबेडकर नगर के निवासी थे। दोनों अच्छे दोस्त थे और कुरियर कंपनी में नौकरी करते थे।

पुलिस के अनुसार अमित कुमार शनिवार को प्रदीप के पास किसी काम से आए थे। प्रदीप शनिवार रात करीब नौ बजे अमित को छोडऩे के लिए रेलवे लाइन पार करके जा रहे थे। उसी समय दिल्ली की ओर से हजरत निजामुद्दीन से मानिकपुर जंक्शन जाने वाली ट्रेन आ गई। इस दौरान फाटक पर ड्यूटी कर रहे गेटमैन सहदेव ने कई आवाज भी लगाई, लेकिन दोनों में से किसी ने भी आवाज नहीं सुनी। पुलिस ने दोनों के टूटे मोबाइल की सिम अपने मोबाइल में डाल कर चलाई। इससे दोनों की पहचान हो सकी। राजपाल सिंह ने बताया कि स्वजन के सामने रविवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू