ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:53 IST2021-09-06T17:53:31+5:302021-09-06T17:53:31+5:30

Two people died after being hit by a tractor-trolley | ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत

सहारनपुर, छह सितंबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना सरसावा अन्तर्गत एक टैक्ट्रर ट्राली की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

पुलिस फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश कर रही है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जिले के थाना नानौता अन्तर्गत ग्राम हुसेनपुर निवासी राजेन्द्र (40) और राहुल (32) बाइक पर सवार होकर सरसावा से सहारनपुर की ओर आ रहे थे तभी एक तेज गति टैक्ट्रर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी।

शर्मा ने बताया कि एम्बुलेंस से दोनों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत धोषित कर दिया। पुलिस टैक्ट्रर चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने टैक्ट्रर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people died after being hit by a tractor-trolley

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे