लाइव न्यूज़ :

भोपाल में तेज हवाओं से एक पुराना पेड़ गिरने से दो लोगों की दबकर मौत

By भाषा | Updated: June 12, 2021 21:05 IST

Open in App

भोपाल, 12 जून मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर में तेज हवा से एक पुराना पेड़ गिर जाने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।

शाहजहांनाबाद पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जहीर खान ने बताया कि शाम को लगभग छह बजे तेज हवा और आंधी चलने से पुराने भोपाल शहर के भोपाल टॉकीज चौराहे के पास एक पुराना इमली का पेड़ कब्रिस्तान दीवार से लगी छह कच्ची दुकानों पर गिर गया। उन्होंने बताया कि पेड़ के कच्ची दुकानों पर गिरने से इसके मलबे में चार लोग दब गए। घटना के बाद राहत अभियान चला कर मलबे में दबे चार लोगों को निकाला गया। इनमें से दो युवकों अस्सू (21) और वाहिद (22) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायलों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राहत दल द्वारा पेड़ को काट कर और मलबे को सड़क से हटाया जा रहा है हालांकि अब मलबे में कोई व्यक्ति दबा नहीं है। खान ने बताया कि पेड़ गिरने से हताहत होने वाले चारों लोग दुकानों पर आए ग्राहक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए