लाइव न्यूज़ :

इंदौर में शराब पार्टी के बाद "संदिग्ध विषाक्तता" से दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 27, 2021 20:57 IST

Open in App

इंदौर, 27 जुलाई मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के जहरीली शराब कांड में छह लोगों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इंदौर में शराब पार्टी के बाद कम से कम दो लोगों ने ‘संदिग्ध विषाक्तता’ से दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है।

सोशल मीडिया पर विवाद गरमाने के बाद पुलिस ने इस शराब पार्टी को लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि छोटा बांगड़दा क्षेत्र के एक लायसेंसी बार में सात दोस्तों ने शुक्रवार शाम से लेकर देर रात तक चली पार्टी के दौरान खासी मात्रा में व्हिस्की तथा बीयर पी थी और खाना खाया था।

जैन ने बताया कि शराब पार्टी में शामिल सागर की अगले दिन यानी शनिवार को मौत हो गई, जबकि रविवार को शिशिर तिवारी ने दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों की उम्र 30 साल के आस-पास थी। उन्होंने बताया कि शराब पार्टी में शामिल रिंकू वर्मा को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सागर की मौत के तुरंत बाद परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए महाराष्ट्र ले गए, जबकि तिवारी की मृत्यु की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

उन्होंने बताया, "तिवारी के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत के कारण के तौर पर किसी जहरीली वस्तु के सेवन का संदेह जताया है। लेकिन तुरंत इस नतीजे पर पहुंचना गलत होगा कि उसकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई क्योंकि उसके द्वारा पार्टी में खाई गई चीजें भी विषाक्त हो सकती हैं।"

जैन ने बताया कि संबंधित बार की शराब और खाने-पीने की अन्य चीजों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। इसके साथ ही, जांच के लिए तिवारी का विसरा भी सुरक्षित कर लिया गया है।

इस बीच, शराब पार्टी के बाद गंभीर रूप से बीमार रिंकू वर्मा शहर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। वर्मा के दोस्त स्वप्निल शर्मा ने बताया, "अस्पताल में भर्ती मेरे दोस्त रिंकू वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उसमें जहरीली शराब पीने के लक्षण हैं।"

शर्मा ने दावा किया कि छोटा बांगड़दा क्षेत्र के बार में हुई पार्टी में शामिल तीन अन्य लोगों की भी मौत हो चुकी है।

उधर, सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी ने कहा, "हम शराब पार्टी को लेकर विस्तृत जांच कर रहे हैं। हम पार्टी में शामिल दो लोगों की मौत को लेकर शराब के साथ ही खाद्य विषाक्तता और अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रहे हैं।"

आबकारी अधिकारी ने कहा कि छोटा बांगड़दा क्षेत्र के बार में शुक्रवार की ही रात लगभग 100 अन्य लोगों ने भी शराब पी थी और खाना खाया था। लेकिन उन्होंने तबीयत बिगड़ने की अब तक शिकायत नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित