लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद की कथित वीडियो के मामले दो लोगों को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:52 IST

Open in App

पालनपुर (गुजरात), 11 अगस्त भाजपा सांसद परबतभाई पटेल की कथित तौर पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में गुजरात पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उन्हें हिरासत में ले लिया है अैर उनसे पूछताछ जारी है। जबकि सांसद ने दावा किया कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

पुलिस उपाधीक्षक पीएच चौधरी ने बताया कि सांसद के बेटे शैलेश पटेल की शिकायत के बाद बनासकांठा जिले के थाराड थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बनासकांठा के लोकसभा सांसद परबतभाई पटेल (72) ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है और क्लिप में दिख रहे व्यक्ति के मुंह पर उनका चेहरा लगाया गया है। उन्होंने उनके परिवार से पैसे वसूलने और उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ शिकायत में उनके बेटे शैलेश पटेल ने आरोप लगाया कि छेड़छाड़ की गई वीडियो को माघ पटेल और मुकेश राजपूत ने सोची-समझी साजिश के तहत वायरल किया। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 389, 500, 120-बी तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

उपाधीक्षक ने बताया कि अब तक एकत्र किए गए सबूतों से प्रतीत होता है कि यह सब सांसद की छवि खराब करने और उनसे पैसे वसूलने की साजिश थी। एक मिनट के वीडियो में परबतभाई पटेल जैसा दिखने वाला एक शख्स सोफे पर एक महिला को गले लगाता और अंतरंग होता नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि वे कमरे में कुछ अन्य लोगों की उपस्थिति से वाकिफ थे, जिसमें वीडियो शूट करने वाला व्यक्ति भी शामिल था।

चौधरी के मुताबिक माघ पटेल ने इससे पहले अपने फेसबुक पेज पर धमकी दी थी कि वह 15 अगस्त को‘‘ बनासकांठा के नेता का वीडियो जारी करेगा।’’

उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू