मुंबई में मंदिर में आग लगने से दो लोगों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: December 27, 2020 13:44 IST2020-12-27T13:44:02+5:302020-12-27T13:44:02+5:30

Two people dead, one injured in a temple fire in Mumbai | मुंबई में मंदिर में आग लगने से दो लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई में मंदिर में आग लगने से दो लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई, 27 दिसंबर महाराष्ट्र में मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र कांदिवली स्थित एक मंदिर में रविवार तड़के आग लग गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना कांदिवली (पश्चिम) के बंदर पखाडी रोड स्थित साईबाबा मंदिर में हुई।

दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा, "मंदिर में शॉट सर्किट की वजह से तड़के करीब सवा चार बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर, दमकल की कुछ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह चार बजकर 40 मिनट तक आग को बुझा दिया गया। यह मामूली (स्तर) की आग थी।"

उन्होंने कहा, " आग से तीन व्यक्ति झुलस गए। उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है लेकिन उसकी हालत नाजुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people dead, one injured in a temple fire in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे