लाइव न्यूज़ :

‘लस्सी’ पीने के बाद दो व्यक्तियों की मौत, सात बीमार

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 अप्रैल हरियाणा के जींद में शुक्रवार को ‘‘लस्सी’’ पीने के बाद दो व्यक्तियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने लस्सी को इलेक्ट्रिक मिक्सी में तैयार करते समय इसमें छिपकली गिरने की आशंका जतायी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जींद में गतौली पुलिस चौकी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना पड़ाना गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि कुछ लोग पड़ोस में एकत्रित हुए थे और एक परिवार द्वारा तैयार लस्सी पी रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि जब ‘‘लस्सी’’ तैयार की जा रही थी, तभी उसमें छिपकली गिर गई होगी। उन्होंने बताया कि मरने वालों की उम्र 50 और 60 वर्ष थी।

उन्होंने कहा, ‘‘नौ व्यक्ति बीमार हो गए थे जिनमें से दो की मौत हो गई और तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। चार अन्य को गंभीर हालत में हिसार और जींद के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने कहा कि लस्सी के नमूने ले लिए गए हैं और जांच के लिए भेज दिये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन