बुलंदशहर में बलात्कार के दोषी दो लोगों को 30 वर्ष कैद की सजा

By भाषा | Updated: March 6, 2021 20:47 IST2021-03-06T20:47:24+5:302021-03-06T20:47:24+5:30

Two people convicted of rape in Bulandshahr sentenced to 30 years imprisonment | बुलंदशहर में बलात्कार के दोषी दो लोगों को 30 वर्ष कैद की सजा

बुलंदशहर में बलात्कार के दोषी दो लोगों को 30 वर्ष कैद की सजा

बुलंदशहर (उप्र), छह मार्च जिले की एक अदालत ने जनवरी में 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार करने के लिए दो लोगों को 30- 30 वर्ष कैद की सजा सुनाई है।

विशेष पॉक्सो (बच्चों को यौन शोषण से संरक्षण कानून) अदालत की न्यायाधीश पल्लवी अग्रवाल ने बिरेश (21) और गीतम (20) पर 50- 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि रामघाट थाने के तहत एक गांव में लड़की से 11 जनवरी को बलात्कार किया गया था।

उन्होंने कहा कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उन पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया।

सिंह ने कहा कि घटना के नौ दिनों के अंदर पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people convicted of rape in Bulandshahr sentenced to 30 years imprisonment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे