लाइव न्यूज़ :

नोएडा में दो लोगों ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: December 25, 2020 15:49 IST

Open in App

नोएडा, 25 दिसंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के दो थाना क्षेत्रों में अलग अलग घटनाक्रमों में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुये बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले रितेश कुमार (23) ने बीती रात को फांसी लगा ली ।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

पुलिस ने बताया कि फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-64 स्थित एक कंपनी में काम करने वाले श्रवण कुमार ने बृहस्पतिवार को कंपनी परिसर में ही मफलर से फंदा लगा लिया ।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे