लाइव न्यूज़ :

मानसिक तनाव के चलते दो लोगों ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: May 24, 2021 14:25 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 24 मई गौतम बुद्ध नगर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने मानसिक तनाव के कारण कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले जयदेव हलधर (26) ने रविवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया।

उन्होंने बताया कि जयदेव को उसके परिजन नोएडा स्थित जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सिकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि जयदेव काफी दिनों से मानसिक तनाव में था।

जयदेव के भाई ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से जयदेव की नौकरी चली गई थी और वह इसी कारण अवसाद में था।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि इस बीच, थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाले आलोक (26) ने मानसिक तनाव के चलते रविवार रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच, थाना सेक्टर 29 क्षेत्र के सेक्टर आठ में रहने वाले 16 वर्षीय एक युवक ने जहर खाकर कथित रूप से आत्महत्या करने का प्रयास किया।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि अल्ला रखा ने मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया।

उन्होंने बताया कि उसे गंभीर हालत में नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे