लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के जींद जिले में अलग अलग घटनाओं में दो लोगों ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: November 27, 2021 21:46 IST

Open in App

जींद, 27 नवंबर हरियाणा के जींद जिले के जुलाना-देवरड़ फाटक के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने रेलगाड़ी के आगे कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने नजदीक ही शराब की बोतल भी बरामद की है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

रेलवे पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गांव देवरड़ निवासी जोगेंद्र (35) के रूप में की गयी है । रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि जिले के कंडेला गांव में नरेंद्र (32) नामक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

उन्होंने बताया कि उधर, अलेवा थाना क्षेत्र के तहत एक गांव की युवती ने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म का प्रयास करने और पति, सास सहित शहर की एक पार्षद पर दहेज के लिए प्रताडि़त कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

इस मामले में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर