लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 20, 2021 13:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 फरवरी जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के मददगार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से दो ग्रेनेड और कुछ भड़काऊ सामग्री जब्त की गयी। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में बताया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पापाचन-बांदीपुरा ब्रिज के पास एक जांच चौकी बनायी थी और शुक्रवार को एलईटी आतंकियों के मददगार दो लोगों को पकड़ा गया।

उन्होंने दोनों की पहचान उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के आबिद वजा और बशीर अहमद गोजेर के तौर पर की।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वे आतंकियों को पनाह देने, इलाके में आतंकी गतिविधियों में मदद मुहैया कराने में संलिप्त थे। उन्हें आतंकी संगठन ने बांदीपुरा में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला करने का कार्य सौंपा था।

उन्होंने बताया कि दो ग्रेनेड और भड़काऊ सामग्री उनके पास से बरामद की गयी। मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है