लाइव न्यूज़ :

पंजाब में दो लोग चार किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 12, 2020 21:28 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 दिसंबर पंजाब पुलिस ने दो लोगों को चार किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है और मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।

शनिवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार किये गये जसविंदर उर्फ जस और रमेश कुमार उर्फ केसा नामक दोनों व्यक्तियों का पंजाब की जेलों में बंद कुछ गैंगस्टरों और दुबई के एक तस्कर से संबध था। दोनों जालंधर जिले के निवासी हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने एक बयान में बताया कि अबतक की जांच से पता चला है कि मादक पदार्थ तस्करी कर कश्मीर से पंजाब में लाया जाता था और उसकी बिक्री से होने वाली कमाई का संभवत: आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण में इस्तेमाल किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि साजिश और नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से हेरोइन के अलावा पिस्तौल और वाहन भी जब्त किये गये।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि जालंधर (ग्रामीण) पुलिस को खबर मिली थी कि जसविंदर सिंह, रमेश कुमार और गुरसेवक सिंह फिरोजपुर जेल में बंद पलविंदर सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ का धंधा कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने जालंधर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप गर्ग की सीधी निगरानी में छापा मारा और जालंधर के लोहियान गांव से जसविंदर और रमेश को गिरफ्तार किया गया।

पटियाला निवासी गुरसेवक सिंह फरार चल रहा है और पुलिस उसे ढूंढने में जुटी है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे पलविंदर की ओर से श्रीनगर से मादक पदार्थ पंजाब लाते थे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऐसा जान पड़ता है कि मादक पदार्थ सीमापार से भारत में पहुंचाया जाता था और उसे बाजार में बेचा जाता था और उससे होने वाली कमाई गैंगस्टरों एवं आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण पर खर्च की जा रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह