लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 420 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 420 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखों को जब्त किया है। पुलिस ने कहा कि उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में परिवहन के दौरान पटाखे जब्त किए गए।

अधिकारियों ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी, 2022 तक पटाखों की बिक्री और उन्हें फोड़ने पर हाल में पूर्ण प्रतिबंध का आदेश दिया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान पहाड़गंज निवासी उदित (26) और बिहार निवासी नागमणि (33) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने एक वाहन रोका और जांच में इसमें अवैध पटाखे भरे हुए पाए। इन पटाखों का वजन करीब 421.5 किलोग्राम था।

बिक्री के लिए पटाखों की खरीद करने वाला चालक नागमणि और उदित वाहन के अंदर थे।

उदित ने पूछताछ में बताया कि वह ऑटो रिक्शा चलाता है। डीसीपी ने कहा कि उसने त्योहारी मौसम के दौरान पटाखे बेचकर जल्दी पैसा कमाने की सोची और वह अपने घर से उन्हें बेचने की योजना बना रहा था।

उन्होंने बताया कि उसने पलवल के एक व्यक्ति से पटाखों की खरीदारी की थी।

संबंधित धाराओं के तहत सदर बाजार पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो