लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 08:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में 34 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि बाबू नगर के 20 वर्षीय समीर और दयालपुर के 18 वर्षीय फैसल को गिरफ्तार किया गया है। भागीरथी विहार का निवासी अजीम (34) शनिवार को एक फुटपाथ पर अपने दोस्तों के साथ बैठा था, तभी आरोपियों ने वहां आकर उसके सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। अजीम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजीम जूते की एक फैक्ट्री में काम करता था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) संजय कुमार सेन ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान आरोपियों से जुड़ी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भागीरथी विहार नाले के पास जाल बिछाया। सोमवार रात करीब आठ बजे दो लोगों को वहां रोका गया। उनके पास से दो देशी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए गए।’’

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अजीम की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली और बताया कि वकील नाम के एक शख्स ने उन्हें अजीम की हत्या करने के लिए ढाई लाख रुपये देने का वादा किया था। वकील की अजीम से पुरानी दुश्मनी थी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग