लाइव न्यूज़ :

मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ वीडियो के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 14, 2021 21:45 IST

Open in App

बुलंदशहर, 14 जनवरी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर सामने आये एक वीडियो में मुस्लिमों के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते एवं समुदाय के सदस्यों को पाकिस्तान चले जाने की बात कहते हुए दिख रहे हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

यह घटना यहां शिकारपुर क्षेत्र में हुई और गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद की गई। उस वीडियो में कई व्यक्ति मोटरसाइकिलों पर दिख रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हरेंद्र कुमार ने कहा कि भड़काऊ वीडियो को आरोपियों द्वारा बुधवार को सोशल मीडिया पर डाला गया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या वीडियो के समय कोई रैली थी, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह जांच का विषय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब