लाइव न्यूज़ :

बिना वैध दस्तावेज के हथिनी के परिवहन के मामले में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 28, 2021 15:32 IST

Open in App

जयपुर, 28 नवंबर राजस्थान के वन विभाग ने डूंगरपुर जिले में बिना वैध दस्तावेज के एक हथिनी का परिवहन करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति हथिनी को उत्तर प्रदेश से गुजरात ले जा रहे थे।

हथिनी पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से वन विभाग की देखरेख में है। विभाग ने एक सूचना के आधार पर दोनों व्यक्तियों को गत 18 नवंबर को पकड़ा था।

स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को वन विभाग को हथिनी को अपने कब्जे में रखने और दोनों लोगों को न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पशु सरंक्षण कार्यकर्ता मेनका गांधी ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही में देरी का मुद्दा उठाया था और बुधवार को राजस्थान के वन मंत्री हेमाराम चौधरी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मांग की थी।

डूंगरपुर के उपवन संरक्षक सुपांग शशि ने ‘पीटीआई-भाषा को बताया कि आरोपियों को जब डूंगरपुर में रोका गया तो उन्होंने दस्तावेज पेश किए थे लेकिन बाद में पता चला कि उनके पास हथिनी के परिवहन के लिए वैध पारगमन परमिट नहीं था।

उन्होंने कहा कि हथिनी को माइक्रोचिप लगी हुई थी लेकिन शुरुआत में इसका पता नहीं चला।

अधिकारी ने कहा कि जब हथिनी के मालिक से टेलीफोन पर संपर्क किया गया तो उसने कहा कि वह माइक्रोचिप का पता लगाने में मदद कर सकता है जिसके बाद माइक्रोचिप का पता चल गया। उन्होंने बताया कि चिप का पता चलने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि हथिनी जंगली नहीं, बल्कि पालतू है, इसलिए जंगल के हाथी की तस्करी की संभावना खत्म हो गई।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के पास हथिनी को ले जाने से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले जिन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया।

अदालत इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह