लाइव न्यूज़ :

बिल्डर को धमकाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 16, 2021 01:22 IST

Open in App

मुंबई, 15 अगस्त मुंबई अपराध शाखा के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने उपनगर अंधेरी के एक बिल्डर को कथित रूप से धमकाए जाने के मामले में दो लोगों के गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उनके कहने पर एक व्यक्ति ने खुद को कुख्यात अपराधी छोटा शकील का भाई बताकर बिल्डर को धमकी दी थी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी अरबाज शेख (27) ने दावा किया था कि ओशिवारा में झुग्गी-बस्ती वाले इलाके में बिल्डर द्वारा बनाए जा रहे पांच कमरों पर उसका मालिकाना हक है। सर्वे के दौरान झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) ने पाया कि शेख का केवल एक कमरे पर मालिकाना हक था, जिसके बाद बिल्डर ने उसे एक फ्लैट दे दिया।

शेख पांच फ्लैट आवंटित करने पर अड़ा रहा, लेकिन बिल्डर ने उसे एसआरए से मंजूरी लेने के लिये कहा, जिससे विवाद पैदा हो गया।

अधिकारी ने बिल्डर की शिकायत का हवाला देते हुए कहा, ''लगभग 15 दिन पहले बिल्डर के पास कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को छोटा शकील का भाई अनवर बताया और उससे शेख के साथ चल रहा विवाद खत्म करने के लिये कहा तथा पैसे मांगे। उसने ऐसा करने में नाकाम रहने पर कथित रूप से बिल्डर को गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी।''

अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला कि एक और आरोपी कामरान सैयद (49) ने अनवर से संपर्क किया था, जिसने बिल्डर को धमकी दी।

अधिकारी ने कहा कि शेख और सैयद को 17 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह