लाइव न्यूज़ :

व्यापारी को धमकाने, 30 लाख रुपये मांगने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 13, 2021 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में कथित रूप से एक व्यापारी को धमकाने और उससे 30 लाख रुपये मांगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि विकास स्वामी (22) और हर्ष (18) दोनों नरेला के निवासी हैं और वे बदमाश नीरज बवाना और टिल्लू ताजपुरिया से प्रभावित थे। आसानी से पैसे कमाने के लिए दोनों ने व्यापारी से उनके नाम पर जबरन उगाही करने की योजना बनाई।

अधिकारियों ने बताया कि व्यापारी भी नरेला का ही निवासी है और उसने धमकी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई । दोनों ने उसे धमकी दी थी कि 30 लाख रुपये ना देने पर उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) राजीव रंजन सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो दलों का गठन किया गया। खुफिया जानकारी और निगरानी से जुड़ी तकनीक का इस्तेमाल कर स्वामी और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ के दौरान व्यापारी से 30 लाख रुपये मांगने की बात स्वीकार कर ली। अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी उनके पास से बरामद किए गए हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ दोनों ने बताया कि वे बवाना और ताजपुरिया से प्रभावित थे और आसानी से पैसे कमाने के लिए उन्होंने व्यापारी को बवाना के नाम का इस्तेमाल कर फोन करने की योजना बनाई थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ विकास स्वामी नरेला मंडी में मुंशी के तौर पर काम करता था और वहीं से उसे व्यापारी की आय के संबंध जानकारी मिली...’’

उन्होंने बताया कि दोनों ने व्यापारी को फोन करने के लिए अपने मोबाइल फोन और वीओआईपी (वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) एप का इस्तेमाल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल