युवक की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 15, 2020 13:32 IST2020-11-15T13:32:08+5:302020-11-15T13:32:08+5:30

Two people arrested for the murder of a young man | युवक की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

युवक की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

फतेहपुर (उप्र), 15 नवंबर पुलिस ने फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवींद्र श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘शनिवार सुबह आबू नगर मोहल्ले में एक युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान खलील नगर के शीबू (30) के रूप में हुई थी।"

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में शीबू की मां बकरीदन ने उसके दो ‘‘नशेड़ी साथियों मुश्ताक और समीर’’ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

श्रीवास्तव ने कहा, "मुश्ताक और समीर को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई और दोनों ने स्मैक के नशे में शीबू की हत्या करने की बात स्वीकार की है।’’

पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people arrested for the murder of a young man

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे