लाइव न्यूज़ :

जम्मू में बैंक की शाखा से 10 लाख रुपये चुराने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2020 17:54 IST

Open in App

जम्मू, 21 दिसंबर जम्मू में एक बैंक से 10 लाख रुपये की कथित चोरी के मामले में सोमवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीधर पाटिल ने कहा गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई रकम में से 9.40 लाख रुपये भी बरामद कर लिये गए हैं।

उन्होंने कहा कि यहां जम्मू एंड कश्मीर बैंक के शाखा प्रबंधक की शिकायत पर 16 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया था। प्रबंधक ने कहा था कि एक दिन पहले (15 दिंसबर को) शाखा पर नकदी की गिनती में 10 लाख रुपये कम निकले। यह धनराशि 500 रुपये के नोटों में दो बंडलों में थी।

एसएसपी ने कहा कि कहा कि शिकायत में कहा गया है कि जब काउंटर पर बैठी संबंधित महिला अधिकारी नकदी को सही ढंग से लगाने के लिये उन पैसों के छोड़कर जरा सी देर के लिये वहां से उठी, तभी आरोपी काउंटर पर रखे नोटों के कुछ बंडल उठाकर तुरंत अपने साथी के साथ वहां से फरार हो गया।

एसएसपी ने बताया कि इस संबंध में शहर के गांधीनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान फोरेंसिक सबूत जुटाए गए और सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसके बाद कठुआ के निवासी दो संदिग्धों संजीव कुमार और साहिल शर्मा को हिरासत में लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया और उनकी निशानदेही पर 9.40 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू