महाराष्ट्र में खड़े वाहनों से डीजल चुराने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 8, 2021 15:17 IST2021-01-08T15:17:25+5:302021-01-08T15:17:25+5:30

Two people arrested for stealing diesel from vehicles parked in Maharashtra | महाराष्ट्र में खड़े वाहनों से डीजल चुराने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र में खड़े वाहनों से डीजल चुराने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

जालना, आठ जनवरी महाराष्ट्र के जालना जिले में दो व्यक्तियों को खड़े वाहनों से डीजल चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

सहायक पुलिस निरीक्षक संभाजी वादाते ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को डुलेगांव रोड पर एक जाल बिछाकर राममूर्ति गांव निवासी रमेश डगडूबा मागरे (38) और सांवरगांव हड़प निवासी संतोष शिवसिंह जोनवाल (26) को पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को देखते ही दोनों मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने अभियान चलाकर उन्हें चार घंटे के बाद पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी खड़े किये गए वाहनों को निशाना बनाते थे और डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल करते हुए ईंधन चुराते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से चुराया गया 140 लीटर डीजल और चोरी में इस्तेमाल की गई तीन कारें भी जब्त की हैं।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people arrested for stealing diesel from vehicles parked in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे