लाइव न्यूज़ :

लुधियाना में जासूसी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:12 IST

Open in App

लुधियाना, 31 दिसंबर लुधियाना के पास हलवारा में वायु सेना के एयरबेस की गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचनाएं और तस्वीरें पाकिस्तान को मुहैया कराने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुखकिरण सिंह और राम दास सिंह के तौर पर हुई। दोनों लुधियाना जिले में जगरांव के पास तुसा गांव के निवासी है। दोनों पूर्व में हलवारा हवाई अड्डे पर काम करते थे।

पुलिस ने कहा कि सुखकिरण सिंह कुख्यात अपराधी है और हत्या तथा कई अन्य बर्बर मामलों में संलिप्त रहा है ।

शुरुआती छानबीन में पुलिस ने पाया कि सुखकिरण जब पंजाब की जेल में था तो वह कुछ कट्टरपंथियों के संपर्क में आया था और पाकिस्तान में खुफिया एजेंसी आईएसआई की गतिविधियों से वाकिफ हुआ।

पुलिस ने कहा कि आरोपी राज्य में अशांति फैलाना चाहते थे। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, गैर कानूनी गतिविधियां कानून और सरकारी गोपनीयता कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह