लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में हीरों की तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:02 IST

Open in App

गरियाबंद (छत्तीसगढ़), आठ अगस्त छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने हीरे के 32 टुकड़े जब्त किए हैं और कीमती पत्थर की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को मैनपुर थाना क्षेत्र के झरियाबहरा गांव में पुलिया के पास से दो आरोपियों मनबोध नेताम (35) और सीताराम ध्रुव (34) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों व्यक्ति हीरों के साथ पयलीखंड (देवभोग) से मैनपुर कस्बे की ओर जा रहे हैं। पयलीखंड (देवभोग) गरियाबंद में हीरों से समृद्ध पट्टी है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ग्राहक की तलाश में थे और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और उनके पास से एक लिफाफे में रखे 5.10 लाख रुपये कीमत के विभिन्न आकार के हीरे के 32 टुकड़े बरामद किए गए।

माथुर ने बताया कि आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी गरियाबंद जिले के रहने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल