जमशेदपुर में 24 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
By भाषा | Updated: October 24, 2021 17:19 IST2021-10-24T17:19:43+5:302021-10-24T17:19:43+5:30

जमशेदपुर में 24 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
जमशेदपुर, 24 अक्टूबर झारखंड के जमशेदपुर में 24 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र की है। आरोपी जबरन महिला के घर में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला विवाहित है।
पुलिस के मुताबिक इस घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी भी उसी कॉलोनी में रहते हैं।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।