लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में झगड़े के बाद युवक की हत्या करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 19, 2021 10:55 IST

Open in App

ठाणे, 19 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में झगड़े के बाद 19 वर्षीय युवक की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

शांति नगर पुलिस थाने के निरीक्षक निलेश जी बदाख ने बताया कि मोहम्मद आसिफ अंसारी के परिवार के सदस्यों ने शनिवार को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी। अंसारी का शव रविवार को भिवंडी शहर में पानी की एक पाइपलाइन के समीप झाड़ियों में मिला।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को मालूम चला कि अंसारी और कुछ अन्य लोगों ने पाइपलाइन के समीप नशा किया और शराब पी थी। उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद शफीक रफीक अंसारी (20) और आमिर उर्फ फैजान (19) ने एक बड़े पत्थर से आसिफ अंसारी पर हमला किया और घटनास्थल से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं