लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान अवैध तरीके से शराब बेचने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 8, 2021 11:20 IST

Open in App

नोएडा, आठ मई लॉकडाउन के दौरान छलेरा गांव स्थित शराब के ठेके से अवैध रूप से शराब बेच रहे दो लोगों को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब की दुकान का ठेकेदार फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 55 देसी और आठ बोतल अंग्रेजी शराब तथा 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि हमें कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि लॉकडाउन के दौरान जनपद में स्थित शराब के ठेकों के ठेकेदार अवैध रूप से शराब निकालकर लोगों को ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसपर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 39 पुलिस ने छलेरा गांव के पास से विजेंद्र तथा राजेश को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों छलेरा गांव स्थित सरकारी शराब के ठेके पर सेल्समेन के रूप में काम करते हैं।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शराब की दुकान का ठेकेदार कृष्णपाल उनसे लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से शराब बिकवा रहा था।

उन्होंने बताया कि ये लोग तय रेट से दोगुनी कीमत लेकर गैरकानूनी तरीके से ठेके की शराब बेच रहे थे, जो लॉकडाउन का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि ठेके का मालिक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

उधर, थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान सेक्टर 9 के पास से शराब तस्कर निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया। इसके पास से मिली पुलिस ने 20 बोतल शराब बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र