लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की अमर कॉलोनी में लूट की कहानी गढ़ने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की अमर कॉलोनी में एक व्यक्ति को पीटने और फिर उसे गिरफ्तार कराने के लिये कहानी गढ़ने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडे ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अमर कॉलोनी थाने में आईपीसी की धारा 323, 342 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित की पहचान मोहित के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मोहित की पत्नी का परविंदर के साथ विवाहेत्तर संबंध था। उसने मोहित को गिरफ्तार कराने की साजिश रची थी।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने 10 अक्टूबर को ओखला सब्जी मंडी में मोहित की पिटाई की और घटना का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। उन्होंने मोहित के सामने कुछ पैसे रखे और पिस्तौल पकड़ाकर उसका एक और वीडियो बना लिया।

डीसीपी ने कहा कि बाद में, परविंदर के दोस्त आकाश ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में इस्कॉन मंदिर की पार्किंग में मौजूद एक हेड कांस्टेबल को सूचित किया कि उसने देसी पिस्तौल ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है।

आकाश ने दावा किया कि मोहित ने ओखला सब्जी मंडी में एक सब्जी विक्रेता को लूटने की भी कोशिश की।

डीसीपी ने कहा कि गड़बड़ का शक होने पर हेड कांस्टेबल परविंदर, आकाश और मोहित को पूछताछ के लिये अमर कॉलोनी थाना ले गया। पूछताछ के दौरान मोहित ने पुलिस को परविंदर के साथ अपनी पत्नी के विवाहेत्तर संबंध और पूरी घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने वीडियो और व्हाट्सएप चैट का विश्लेषण किया और पाया कि जब मोहित को पीटा जा रहा था तब उसकी पत्नी परविंदर के साथ वीडियो कॉल पर थी।

डीसीपी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग