मेदिनीनगर में रंगदारी वसूलते दो लोग गिरफ्तार, 23 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:46 IST2021-10-08T21:46:44+5:302021-10-08T21:46:44+5:30

Two people arrested for extortion in Medininagar, FIR registered against 23 | मेदिनीनगर में रंगदारी वसूलते दो लोग गिरफ्तार, 23 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

मेदिनीनगर में रंगदारी वसूलते दो लोग गिरफ्तार, 23 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

मेदिनीनगर (झारखंड), आठ अक्टूबर मेदिनीनगर में पुलिस ने टेम्पो चालकों से रंगदारी वसूल रहे दो लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि ये लोग डब्ल्यू सिंह गिरोह से जुड़े हैं और उनके इकबालिया बयान के आधार पर इस गिरोह के 23 सदस्यों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने लेने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

पलामू पुलिस ने बताया कि डब्ल्यू सिंह गिरोह के दो गुर्गों को शुक्रवार को उस वक्त पकड़ा गया, जब वे टेम्पो चालकों से 40 रुपए प्रति फेरी के हिसाब से रंगदारी वसूल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इसराफिल अंसारी (26) और मंटू तिवारी (32) के रूप में की गई है।

इन दोनों के इकबालिया बयान के आधार पर पुलिस ने डब्ल्यू सिंह उर्फ गौतम कुमार सिंह सहित इस गिरोह के 23 सदस्यों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उनकी तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि डब्ल्यू सिंह और इसके गिरोह के विरुद्ध पलामू, लातेहार और रांची जिलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people arrested for extortion in Medininagar, FIR registered against 23

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे