लाइव न्यूज़ :

रंगदारी वसूली, सोशल मीडिया पर नग्न तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर लोगों को उनकी नग्न या छेड़छाड़ से तैयार की गई तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उनसे कथित रूप से रंगदारी वसूलने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तयाल ने राजस्थान के भरतपुर जिले के मेवात निवासियों जहुल (25) और मिनाज (23) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने अभी तक 250 से भी ज्यादा लोगों से रंगदारी वसूली है। दिल्ली के एक व्यक्ति ने जुलाई में इस संबंध में बेगमपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी, उसी आधार पर गिरफ्तारी हुई है।

प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर एक महिला का मित्रता का अनुरोध स्वीकार किया। दोनों ने एक-दूसरे को मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया और व्हाट्सऐप पर बात करने लगे।

व्हाट्सऐप पर बातचीत के दौरान महिला ने शिकायतकर्ता को कुछ यौन गतिविधियां करने के लिए उकसाया और उसका वीडियो बना लिया। महिला ने शिकायतकर्ता को धमकी दी और वीडियो डिलीट करने के एवज में 15,000 रुपये मांगे।

शिकायतकर्ता ने पैसे दे दिए। फिर उसे एक अन्य व्यक्ति का कॉल आया जिसने खुद को दुर्गापुरी के साइबर सेल का अधिकारी बताया। उस व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से यू-ट्यूब और अन्य सोशल मीडिया मंचों से उस अश्लील वीडियो को मिटाने को कहा।

शिकायतकर्ता ने जब वीडियो पोस्ट करने वाले तथा-कथित यू-ट्यूबर से संपर्क किया तो उसने भी वीडियो डिलीट करने के लिए पैसे मांगे।

तयाल ने कहा, ‘‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर मेवात में छापा मारा गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने बताया कि रंगदारी वसूली के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तीन मोबाइल फोन उनके कब्जे से बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर