लाइव न्यूज़ :

अमेजन को लाखों रुपये का चूना लगाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 01:22 IST

Open in App

नोएडा, 26 जुलाई उत्तर प्रदेश पुलिस ने ई-कॉमर्स क्षेत्र की कंपनी अमेजन को कथित तौर पर लाखों रुपये का चूना लगाने के आरोप में हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दोनों आरोपी हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं, जिन्हें नोएडा में साइबर अपराध पुलिस थाना के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बयान में बताया कि आरोपियों की पहचान बीएससी स्नातक अनिल उर्फ आलोक सिंह (27) और 12वीं पास सचिन जैन (30) के रूप में हुई है।

बयान के अनुसार, ‘‘दोनों ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर अमेजन की वेबसाइट पर कम से कम 99 अकाउंट बनाए थे। उन्होंने विभिन्न बैंकों के कई बैंक खातों को इन अमेजन खातों से जोड़ा था, जिनका उपयोग वे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का ऑर्डर करने के लिए करते थे। ये ऑर्डर प्रीपेड या कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) आधारित होते थे।’’

बयान के मुताबिक , ‘‘ आरोपी सामान मिलने के बाद उन्हें दिल्ली के गफ्फार मार्केट में सस्ते दामों पर बेच देते थे और फिर उत्पादों में खराबी की बात कहकर उन्हें वापस करने के लिए अमेजन से संपर्क करते थे।’’

अमेजन अपनी नीति के तहत खराब माल लेने के लिए डिलिवरी पार्टनर को भेजती और रकम वापस कर देती है। पुलिस ने बताया, ‘‘दोनों आरोपी डिलीवरी एजेंटों के साथ मिलीभगत करते, जो धोखाधड़ी से सामान वापस मिलने की पुष्टि कर देते और रकम आरोपियों के खातों में पहुंच जाती।’’

पुलिस ने बताया कि फ्रीज किए गए आरोपियों के खातों में 26 लाख रुपये जमा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया