लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ के नाम की पट्टिका को विरूपित करने के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 2, 2021 00:46 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), एक अक्टूबर ग्रेटर नोएडा में तीन दिन पहले राजा मिहिर भोज की प्रतिमा के नीचे लगी पट्टिका को विरूपित करने में कथित रूप से संलिप्त रहे दो लोगों को शुक्रवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि दोनों लोगों ने 28 सितंबर को कुछ अन्य लोगों के साथ गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी इलाके में गुर्जरों और राजपूतों के बीच जातीय संघर्ष के दौरान पट्टिका पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर काला रंग पोत दिया था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों ने आदित्यनाथ के अलावा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर और दादरी के विधायक तेजपाल नागर, दोनों स्थानीय भाजपा नेताओं के नामों पर भी काला रंग पोत दिया था। सुरेंद्र सिंह और तेजपाल, दोनों गुर्जर समुदाय से हैं।

नौवी शताब्दी के राजा मिहिरभोज को अपने-अपने समुदाय का बताने को लेकर गुर्जरों और राजपूतों के बीच तनाव पैदा हो गया था। इस मामले में स्थानीय दादरी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “आज, दादरी थाने की एक टीम ने गुप्त सूचना मिलने के बाद प्रशांत भाटी और मोहित नागर को लखनऊ के काकोरी में एक टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार किया। आरोपी राज्य की राजधानी (लखनऊ) जा रहे थे। गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई।''

उन्होंने कहा कि दादरी थाने की टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया और उन्हें गौतम बौद्ध नगर लाया, जहां उन्हें एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।

प्रवक्ता ने कहा, “हालांकि, पट्टिका को विरूपित किये जाने के समय की एक कथित वीडियो में नजर आया श्याम सिंह भाटी भाग निकलने में कामयाब रहा। गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने पहले ही जिला मजिस्ट्रेट को एक रिपोर्ट भेजकर उसके हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल