लाइव न्यूज़ :

सौ से अधिक लोगों से धोखाधड़ी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 6, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त लॉकडाउन के दौरान शराब और खाद्य सामग्री की होम डिलीवरी का वादा कर 100 से अधिक लोगों को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के निवासी तारिफ खान (24) और तौफीक (22) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि एक पीड़ित ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ 82,500 रुपये की धोखाधड़ी की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता के कार्यालय में सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम था, जिसके लिये उसने भोजन के पैकेट की डिलीवरी करानी चाही। उसने इंटरनेट पर उल्लिखित एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जिसमें एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान से होम डिलीवरी का वादा किया गया।

अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह 'फूड ज्वाइंट' का कर्मचारी है। उसने शिकायतकर्ता को अग्रिम भुगतान के लिए बार कोड भेजा। बार कोड को स्कैन करने के बाद शिकायतकर्ता के खाते से चार अलग-अलग लेनदेन के तहत 82,500 रुपये काट लिए गए।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि मेवात के पुन्हाना में पंजीकृत बैंक खातों में यूपीआई आईडी से पैसे ट्रांसफर किए गए। अपराध के लिए ओडिशा के फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें हरियाणा के मेवात, राजस्थान के भरतपुर और तेलंगाना के खम्मम के स्थान दिखाए गए थे।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एंटो अल्फोंस ने कहा कि मोबाइल नंबरों को निगरानी में रखा गया और उत्तर प्रदेश के आगरा के पास आरोपियों को पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पहले आरोपी ऑनलाइन एक्सचेंज के जरिए ठगी करते थे। लॉकडाउन के दौरान उन्हें पता चला कि दुकानें बंद होने के कारण लोग शराब की तलाश में हैं। डीसीपी ने कहा कि उन्होंने शराब और खाद्य पदार्थों की होम डिलीवरी के लिए विभिन्न वेबसाइटों पर मोबाइल नंबर अपलोड किए और लोगों से ठगी की।

पुलिस ने कहा कि तारिफ ने बताया कि उसने भरतपुर के गामरी गांव से फर्जी सिम कार्ड खरीदे। उसने तेलंगाना में एक जेसीबी मशीन भी खरीदी थी और वहां कारोबार स्थापित करने के लिए तौफीक के साथ काम कर रहा था।

पुलिस ने कहा कि उनके पास से (धोखाधड़ी के पैसे से खरीदी गई) एक मारुति ब्रीजा कार, चार मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड और 16,000 रुपये बरामद किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह