लाइव न्यूज़ :

निजी विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 01:32 IST

Open in App

हापुड़, छह सितंबर उत्तर प्रदेश में हापुड़ पुलिस ने एक निजी विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाइट बनाने और विश्वविद्यालय की जाली डिग्री व डिप्लोमा बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान शिवम पांडे्य और अमरेश के रूप में हुई है। दोनों प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से कम्प्यूटर, दो

मॉनीटर, तीन मोबाइल, मोनाड यूनिवर्सिटी की पांच जाली अंक पत्रिकाएं ,11 स्टाम्प व अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मोनाड यूनिवर्सिटी की

आधिकारिक वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बनाकर आरोपी डिग्री और कंप्यूटर डिप्लोमा बेचते थे।

भूकर के मुताबिक, पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे कंप्यूटर केओ-लेवल का डिप्लोमा सर्टिफिकेट पांच से 20 हजार रुपये में बेचते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल