लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 10, 2021 14:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई दिल्ली पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी के एक मामले में कैट्स एम्बुलेंस सेवा में काम करने वाले दो पैरामेडिक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पवन (21) दक्षिणपुरी का रहने वाला है। वह एक प्रशिक्षित पैरामेडिक है और कैट्स एम्बुलेंस सेवा के साथ काम करता है। वह 15 लीटर के ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए 40,000 रूपये लेता था और 50 लीटर के सिलेंडर के लिए 90,000 रूपये लेता था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर इंस्टाग्राम पर डाल रखा था जिसके बाद उसके पास ऑक्सीजन सिलेंडर के अनुरोध आने लगे। एम्बुलेंस में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लाने-ले जाने के लिए जो ऑक्सीजन सिलेंडर आवंटित किए जाते थे वह उन में हेरफेर करता था। खरीददार उसे पेटीएम से भुगतान करते थे।

पुलिस ने बताया कि पवन के सहयोगी विपिन नागर और रोहित नागर इस काम में उसकी मदद करते थे। ये दोनों आरोपी भी पैरामेडिक हैं।

पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि रोहित को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

इन लोगों के खिलाफ छह मई को दक्षिण दिल्ली के आंबेडकर नगर पुलिस थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें कहा गया था कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपना मोाबइल नंबर डाला है जिसमें कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति करने की बात है। महिला ने शिकायत में कहा कि जब उसने उक्त नंबर पर कॉल किया तो 50 लीटर के ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए उससे 90,000 रूपये की मांग की गई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से पवन को पकड़ा। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में पवन ने बताया कि वह कैट्स एम्बुलेंस सेवा के साथ दो साल से पैरामेडिक के तौर जुड़ा हुआ है।’’

पुलिस को पता चला है कि ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए पवन से कई लोगों ने संपर्क किया था। उसका पेटीएम अकाउंट जांचने पर पता चला कि उसे काफी पैसा मिला है।

अधिकारी ने बताया कि पवन के गोदाम पर छापेमारी की गई और वहां से दो ऑक्सीजन सिलेंडर, 32 पीपीई किट मिले और उसके घर से एक लाख रूपये बरामद हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर