लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एटीएम चोरी के प्रयास के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 10, 2021 17:50 IST

Open in App

जम्मू, 10 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक एटीएम में चोरी करने के प्रयास के आरोप में दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर बैंक के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर सात अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई कि अज्ञात लोगों ने ताले तोड़ दिए और एक एटीएम के केबिन में घुस गए और चोरी करने के प्रयास में इसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि जांच शुरू की गई है और सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पाए गए सुराग के आधार पर दंडोट बुढाल के मोहम्मद फारूक और अब्दुल अजीज को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे