लाइव न्यूज़ :

पीटीआई के फोटो पत्रकार पर हमला करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 10, 2020 01:20 IST

Open in App

गाजियाबाद(उप्र), नौ दिसंबर गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के एक फोटो पत्रकार और उनकी मंगेतर पर दो दिन पहले हुए हमले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

रवि चौधरी और उनकी मंगेतर सोमवार को मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल से गंगा कनाल रोड से गुजर रहे थे, तभी एक एसयूवी (वाहन) पर सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनसे झगड़ा किया।

चौधरी के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने पहले तो प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया, लेकिन बाद में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। चौधरी द्वारा हाल ही में ली गई एक तस्वीर चर्चा में रही थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी, विरोध प्रदर्शन कर रहे एक किसान पर लाठी भांजते हुए दिख रहा था।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया,‘‘निवारी जाने वाली गंगा कनाड रोड से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित (21) और निक्की सिंह (22) के तौर पर की गई है । दोनों मेरठ जिले के निवासी हैं।’’

पुलिस ने बोलेरो (एसयूवी) भी जब्त कर ली है ।

पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 147, 323, 504 और धारा 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

इससे पहले, गाजियाबाद पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “मंगलवार को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। पुलिस द्वारा तत्परता से की गई कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में इस्तेमाल बोलेरो कार जब्त कर ली गई। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।”

चौधरी के अनुसार घटना गंगा कनाल रोड पर हुई थी।

बोलेरो के चालक ने उन्हें रोका और अपशब्द कहे।

चौधरी द्वारा विरोध करने पर कार चालक ने वाहन का दरवाजा खोल दिया और आगे जाने से रोका।

फोटो पत्रकार ने कहा कि तीन चार लोग वाहन से बाहर आ गए और उन्हें पीटने लगे, जबकि कुछ लोग गाड़ी के भीतर मौजूद थे।

चौधरी ने कहा कि जब वह और उनकी मंगेतर घटनास्थल से जा रहे थे, तो बोलेरो पर सवार लोगों ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?