लाइव न्यूज़ :

पीटीआई के फोटो पत्रकार पर हमला करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 10, 2020 11:05 IST

Open in App

गाजियाबाद(उप्र), 10 दिसंबर गाजियाबाद पुलिस ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के एक फोटो पत्रकार और उनकी मंगेतर पर दो दिन पहले हुए हमले के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

फोटो पत्रकार रवि चौधरी और उनकी मंगेतर सोमवार को मुरादनगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गंगा कनाल रोड से गुजर रहे थे, तभी एक वाहन पर सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनसे झगड़ा किया।

चौधरी के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने पहले तो प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया, लेकिन बाद में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। चौधरी द्वारा हाल ही में ली गई एक तस्वीर काफी चर्चा में रही जिसमें एक पुलिसकर्मी, विरोध प्रदर्शन कर रहे एक किसान पर लाठी उठाए दिख रहा है।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया,‘‘ गंगा कनाड रोड से निवाडी वाले मार्ग से आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित (21) और निक्की सिंह (22) के तौर पर की गई है । दोनों मेरठ जिले के निवासी हैं और छात्र हैं।’’

पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया है ।

उन्होंने बताया कि इस्तेमाल किए गए वाहन को पहले भी चार या पांच बार खरीदा और बेचा जा चुका है इसलिए पुलिस को वाहन से संबंधित जानकारी की पुष्टि करने और वाहन का पता लगाने में समय लगा।

उन्होंने कहा, '' ‍वाहन पर 'भारत सरकार' का स्टीकर लगा था इसलिए आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में धोखाधड़ी के अतिरिक्त आरोप भी जोड़े गए हैं।’’

पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 147, 323, 504 और धारा 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

इससे पहले, गाजियाबाद पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, '' मंगलवार को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। पुलिस द्वारा तत्परता से की गई कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो भी जब्त कर ली गई। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।”

चौधरी के अनुसार घटना गंगा कनाल रोड पर हुई थी।

उन्होंने बताया कि कार चालक ने उन्हें अपशब्द कहे और विरोध करने पर वाहन का दरवाजा खोल दिया और उन्हें आगे जाने से रोका।

फोटो पत्रकार ने बताया कि तीन चार लोग वाहन से बाहर आ गए और उनसे मारपीट करने लगे, जबकि कुछ लोग गाड़ी के भीतर ही रहे।

चौधरी ने कहा कि जब वह और उनकी मंगेतर घटनास्थल से जा रहे थे, जब बोलेरो से उनका पीछा भी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा