मंगलुरु में कुत्ते को दो पहिया वाहन से बांधकर घसीटा, दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 23, 2021 18:34 IST2021-05-23T18:34:00+5:302021-05-23T18:34:00+5:30

Two people arrested after dragging a dog to a two-wheeler in Mangaluru | मंगलुरु में कुत्ते को दो पहिया वाहन से बांधकर घसीटा, दो व्यक्ति गिरफ्तार

मंगलुरु में कुत्ते को दो पहिया वाहन से बांधकर घसीटा, दो व्यक्ति गिरफ्तार

मंगलुरु, 23 मई कर्नाटक के मंगलुरु में एक कुत्ते को दो पहिया वाहन से कथित तौर पर बांधने और उसे एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक घसीटने के आरोप में एक नाबालिग सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी (कानून एवं व्यवस्था) हरिराम शंकर ने कहा कि यह क्रूर कृत्य आरोपियों में से एक ने कुत्ते द्वारा उसकी चप्पल काटने के बाद गुस्से में आकर किया गया।

उक्त घटना मैरीहिल क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस ने कहा कि जानवरों के प्रति क्रूरता की रोकथाम अधिनियम और कर्नाटक महामारी रोग अधिनियम, 2020 के तहत मामला दर्ज किया गया है क्योंकि दोनों गैर-जरूरी उद्देश्यों के लिए घूमते पाए गए थे।

सूत्रों ने बताया कि ‘एनिमल केयर ट्रस्ट’ को जनता से एक संदेश मिला था कि कुत्ता दर्द में है और उसके पंजे से खून बह रहा है।

सूत्रों ने कहा कि ट्रस्ट के स्वयंसेवक और कर्मचारी स्थानीय लोगों की मदद से कुत्ते का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people arrested after dragging a dog to a two-wheeler in Mangaluru

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे