लाइव न्यूज़ :

टैक्सी चालक की हत्या के मामले में दो लोग आरोपमुक्त, अदालत ने कहा- बेढंगी जांच की गई

By भाषा | Updated: September 19, 2021 13:49 IST

Open in App

कोच्चि, 19 सितंबर केरल उच्च न्यायालय ने साल 2012 में हुई टैक्सी चालक की हत्या के मामले में पांच में से दो आरोपियों की दोषसिद्धि को रद्द कर दिया और कहा कि इस मामले में ''बेढंगी'' जांच की गई तथा अभियोजन पक्ष की दलीलें सही साबित नहीं हुईं। इसके अलावा निचली अदालत ने सबूतों के बिना उन्हें दोषी करार देने में ''अति उत्साह'' दिखाया।

उच्च न्यायालय ने कहा, "यह एक अनोखा मामला है जिसमें बेढंगी जांच और अभियोजन पक्ष की बेदम दलीलों के जरिये आरोपियों के खिलाफ जांच को पटरी से उतारने की साजिश रची गई। अदालत ने भी बिना किसी सबूत के अति उत्साह में आक्षेपित निर्णय दिया।''

अभियोजन पक्ष के अनुसार कि चालक अपनी टैक्सी में कहीं जाने के लिये निकाला था। उसे अंदाजा नहीं होगा कि यह उसकी अंतिम यात्रा होगी। अगले दिन उसका शव मिला। उसे पीटा गया, गला घोंटा गया और जला दिया गया।''

अभियोजन ने दावा किया था कि हत्या टैक्सी लूटने की साजिश का हिस्सा थी और लूट के जरिये लाभ कमाने के लिये अपराध को अंजाम देने का यह मामला है।

हालांकि उच्च न्यायालय ने कहा कि यह मामला पूरी तरह परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है और इसमें टिकाउ सबूत पेश नहीं किये गए।

अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष बस यह स्थापित करने में कामयाब रहा कि मुख्य आरोपी ने टैक्सी को इडुक्की जिले के एक गांव पूपरा जाने के लिए किराए पर लिया था और अगले दिन टैक्सी का मालिक मृत पाया गया और उसका वाहन गायब था।

अदालत ने कहा, " घटना से एक दिन पहले आरोपी नंबर 1 को टैक्सी में यात्रा करते देखा गया था, केवल इस तथ्य के आधार पर उसपर अगली सुबह हुई हत्या और कार की चोरी का आरोप नहीं लगाया जा सकता।''

अदालत ने कहा, ''हमने पाया कि बरामदगी साबित नहीं हुई और इसके बजाय गवाह भी मुकर गए। सत्र न्यायाधीश ने जांच अधिकारी के साक्ष्यों पर भरोसा कर लिया। जांच अधिकारी द्वारा पेश किये गए साक्ष्य ढीलेढाले थे और इनमें विस्तृत जानकारी का अभाव था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह