लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में मोर के दो बच्चे मुक्त कराये गये

By भाषा | Updated: January 12, 2021 15:11 IST

Open in App

ठाणे, 12 जनवरी महाराष्ट्र में ठाणे के चंदनवाडी इलाके में कथित तस्करों से मोर के दो बच्चे मुक्त कराये गये हैं।

एक वन अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह मामला सोमवार को तब सामने आया जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के महेश कदम नामक एक कार्यकर्ता ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध दशा में गत्ते के एक बक्से के साथ घूमते देखा।

उन्होंने बताया कि जब मनसे कार्यकर्ता ने दोनों से पूछा कि बक्से में क्या है तो वे उसे वहीं छोड़कर भाग गये और बक्से में मोर के दो बच्चे मिले।

अधिकारी के अनुसार वन विभाग को तत्काल इसकी सूचना दी गयी और येउर में अधिकरियों को ये शिशु पंछी सौंप दिये गये।

ठाणे वन संभाग के वनकर्मी नरेंद्र मुथे ने बताया कि संरक्षित जानवरों को रखने और ले जाने के आरोपी दोनों अज्ञात व्यक्तियो के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी के अनुसार दोनों पंछी फिलहाल बचाव केंद्र में हैं और इस बात की जांच चल रही है कि दोनों कहां से लाये/खरीदे गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे