लाइव न्यूज़ :

पीडीपी के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: March 21, 2021 19:54 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 मार्च पीडीपी के दो नेताओं ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया, जिनमें पिछले हफ्ते पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति में नामित खुर्शीद आलम भी शामिल हैं।

सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद पीडीपी में शामिल होने वाले पूर्व ट्रेड यूनियन नेता आलम ने कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि पार्टी की कोई सोच नहीं है।

उनके भविष्य की योजना के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि वह उचित समय पर इसके बारे में घोषणा करेंगे।

आलम ने श्रीनगर शहर में अपना आधार मजबूत करने की कोशिश की।

पीडीपी के एक अन्य नेता यासिर रेशी, जिन्होंने दो साल पहले पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के खिलाफ बगावत की थी, ने कहा कि उन्होंने भी औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा भेज दिया है।

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के रहने वाले रेशी ने कहा कि वह अपने भविष्य की योजना बनाने से पहले अपने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से सलाह लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां