लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 से दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 6, 2021 13:46 IST

Open in App

नोएडा, छह जून जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से रविवार को दो लोगों की मौत हुई है जबकि कोविड-19 के 33 नये मामले सामने आए हैं।

संक्रमण से आज दो मरीजों की मौत के बाद जनपद में अब तक 459 मरीज इस घातक बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 116 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 33 मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों और घरों में एकांतवास में 584 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में संक्रमण के 62,736 मामले सामने आए हैं जिनमें से 61,692 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के बाद सोमवार से जनपद में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां दुकानों, बाजारों और अन्य गतिविधियों को खोला जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है